सतालू
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]सतालू संज्ञा पुं॰ [सं॰ साप्तालुक; मि॰ फा़॰ शफ़्तालू] एक पेड़ जिसके गोल फल खाए जाते हैं । शक्तालू । आड़ू । विशेष—यह पेड़ मझोले कद का होता है और भारत के ठंढे प्रदेशों में पाया जाता है । इसके पते लंबे, नुकीले और कुछ श्यामता लिए गहरे रंग के होते है । पतझड़ के पीछे नए पत्ते निकलने के पहले इसमें लाल रंग के फूल लगते हैं । फल गूलर की तरह गोल और पकने पर हरे और लाल रंग के होते हैं । जिनके ऊपर बहुत महीन सफेद रोईँयाँ होती हैं । ये फल खाने में बड़े मीठे होते हैं । इसके बीज कड़े छिलके के और बादाम की तरह के होते है । इसकी लकड़ी मजबूत और ललाई लिए होती है तथा उसमें से एक प्रकार की हलकी सुगंध भी निकलती है ।