सत्राजित
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]सत्राजित संज्ञा [सं॰] एक यादव जिसकी कन्या सत्यभामा श्रीकृष्ण को व्याही थी । विशेष— इसने सूर्य की तपस्या करके दिव्य स्यमंतर मणि प्राप्त की था । उसके खो जाने पर इसने श्रीकृष्ण को चोरी लगाई । जब श्रीकृष्ण ने वह मणि ढूँढ़कर ला दी, तब सत्राजित बहुत लज्जित हुआ और उसने श्रीकृष्ण को अपनी कन्या सत्यभामा व्याह दी ।