सधना
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]सधना क्रि॰ अ॰ [हिं॰ साधना]
१. सिद्ध होना । पूरा होना । सरना । काम होना । जैसे,—काम सधना ।
२. काम चलना । मतलब निकलना ।
३. अभ्यस्त होना । हाथ बैठना । मँजना । मश्क होना । जैसे,—अभी हाथ सधा नही है, इसी से देर लगती है ।
४. प्रयोजन सिद्धि के अनुकूल होना । गों पर चढ़ना । जैसे,—बिना कुछ रुपया दिए वह आदमी नहीं सधेगा ।
५. लक्ष्य ठीक होना । निशाना ठीक होना ।
६. घोड़े आदि का शिक्षित होना । निकलना ।
७. संभलना ।
८. †समाप्त होना । खत्म होना । खर्च होना ।
९. ठीक नपना । नापा जाना । जैसे,—अँगरखा सधना ।