सामग्री पर जाएँ

सन्निपात

विक्षनरी से

{मुख शीर्ष}

[सम्पादित करें]

साँचा:लिप्यंतरण साँचा:हिन्-संज्ञा

सन्निपात मॉड्यूल:links/templates में पंक्ति 30 पर लुआ त्रुटि: The parameters "1" are required.।

  1. अनेक चीज़ों का एकत्र होना

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

सन्निपात संज्ञा पुं॰ [सं॰]

१. एक साथ गिरना या पड़ना ।

२. जुटना । भिड़ना । टकराना ।

३. संयोग । मेल । मिश्रण ।

४. इकट्ठा होना । एक साथ जुटना ।

५. कफ, वात और पित्त तीनों का एक साथ बिगड़ना । त्रिदोष । सरसाम । विशेष—यह वास्तव में कोई अलग रोग नहीं है, बल्कि एक विशेष अवस्था है जो ज्वर या और किसी व्याधि के बिगड़ने पर होती है । यह कई प्रकार का होता है । सबसे साधारण रुप वह है जिसमें रोगी का चित भ्रांत हो जाता है, वह अंड- बंड बकने लगता है तथा उछलता कूदता है । आयुर्वेद में १३ प्रकार के सन्निपात कहे गए हैं—संधिग, अंतक, रुग्दाह, चित्त- भ्रम, शीतांग, तंद्रिक, कंठकुब्ज, कर्णक, भग्ननेत्र, रक्तष्ठीव, प्रलाप, जिह्वक, और अभिन्यास ।

६. एक साथ कई बातों का घटना या ठीक उतरना ।

७. समाहार । समूह ।

८. आना । पहुँचना (को॰) ।

९. संगीत में एक प्रकार का ताल (को॰) ।

१०. मैथुन । संभोग (को॰) ।

११. युद्ध । लड़ाई (को॰) ।

१२. ग्रहों का विशेष योग (को॰) ।