सामग्री पर जाएँ

सफतालू

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

सफतालू संज्ञा पुं॰ [सं॰ सप्तालु, फ़ा॰ शफ़्तालू] एक पेड़ जिसके गोल फल खाए जाते हैं । सतालू । आड़ू । विशेष—यह हिंदुस्तान में ठंढी जगहों में होता है । पेड़ मझोले आकार का और लकड़ी लाल मजबूत और सुगंधित होती है । पत्ते लंबे नोकदार तथा कालापन लिए गहरे हरे रंग के होते हैं । पतझड़ के पीछे पत्तियाँ निकलने के पहले ही इसमें फूल लग जाते हैं जो गुलाबी रंग के होते हैं । फल पकने पर कुछ लाल और कुछ हरे रंग के होते हैं और उनके ऊपर महीन महीन रोइयाँ सी होती हैं । बीजों में बादाम की तरह का कड़ा छिलका होता है ।