सामग्री पर जाएँ

सफेदा

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

सफेदा संज्ञा पुं॰ [फ़ा॰ सुफ़ैदा]

१. जस्ते का चूर्ण या भस्म जो दवा तथा लोहे, लकड़ी आदि पर रँगाई के काम में आता है ।

२. सफेद चमड़ा जो जूते आदि बनाने के काम में आता है ।

३. आम का एक भेद जो जो लखनऊ के आसपास होता है ।

४. खरबूजे का एक भेद ।

५. पंजाब और काश्मीर में होनेवाला एक बहुत ऊँचा पेड़ । विशेष—यह वृक्ष खंभे के तरह एकदम सीधा ऊपर जानेवाला पेड़ है जिसकी छाल का रंग सफेद होता है । इसकी लकड़ी सजावट के सामान बनाने के काम में आती है ।