सामग्री पर जाएँ

सबमरीन

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

सबमरीन संज्ञा पुं॰ [अं॰] एक प्रकार की नाव जो जल के अंदर चलती है और युद्ध के समय शत्रु के जहाजों को नष्ट करने के काम में आती है । गोताखोर जहाज । पनडुब्बी । विशेष—यह घंटों जल के अंदर रह सकती है और ऊपर से दिखाई नहीं देती । हवा, पानी लेने के लिये इसे ऊपर आना पड़ता है । यह 'टारपीडो' नामक भयंकर शस्त्र साथ लिए रहती है और घात लगते ही शत्रु के जहाज पर टारपीडो चलाती है । यदि टारपीडो ठिकाने पर लगा तो जहाज में बड़ा सा छेद हो जाता है ।