सामग्री पर जाएँ

समरसता

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

समरसता संज्ञा स्त्री॰ [सं॰]

१. समरस होने का भाव । समान रस या भावों से युक्त होना । उ॰—नित्य समरसता का अधिकार उमड़ता कारण जलघि अपार ।—कामायनी, पृ॰ ५४ ।

२. एक समान होना । भावों या विचारों में परिवर्तन न होना । उ॰—(क) समरसता है संबंध बनी अधिकार और अधिकारी की ।—कामयनी, पृ॰ १६२ । (ख) सबकी समरसता का प्रचार ।—कामायनी, पृ॰ २४४ ।