सामग्री पर जाएँ

समावृत्त

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

समावृत्त वि॰ [सं॰]

१. अच्छी तरह ढका या छाया हुआ ।

२. घिरा हुआ । लपेटा हुआ । वलयित (को॰) ।

३. सुरक्षित । अवरुद्ध या बंद किया हुआ (को॰) ।

४. रोका हुआ (को॰) ।

५. आकीर्ण । विकीर्ण (को॰) ।

समावृत्त ^१ संज्ञा पुं॰ [सं॰] वह जो विद्या अध्ययन करके, समावर्तन संस्कार के उपरांत, घर लौट आया हो । जिसका समावर्तन संस्कार हो चुका हो ।

समावृत्त ^२ वि॰ [सं॰]

१. पूर्ण या किया हुआ ।

२. लौटा हुआ । वापस (को॰) ।

३. जुटना । एकत्र होना ।

४. जो गुरुकुल से लौटा हो [को॰] ।