सामग्री पर जाएँ

समुंदरफल

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

समुंदरफल संज्ञा पुं॰ [हिं॰ समुंदर + फल] मझोले आकार का एक प्रकार का वृक्ष । इंजर । विशेष—यह वृक्ष रुहेलखंड और अवध के जंगलों में झरनों के किनारे और नम जमीन पर होता है । बंगाल में भी यह अधिकता से होता है और दक्षिण भारत में लंका तक पाया जाता है । कहीं कहीं लोग इसे शोभा के लिये बागों में भी लगाते हैं । इसकी लकड़ी से प्रायः नावें बनती हैं । ओषध में भी इसकी पत्तियों और छाल आदि का व्यवहार होता है ।