सामग्री पर जाएँ

सम्भेद

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

संभेद संज्ञा पुं॰ [सं॰ सम्भेद]

१. खूब छिदना या भिदना ।

२. शिथिल होना । ढीला होकर खिसकना ।

३. वियोग । जुदाई । अलग होना ।

४. मिले हुए शत्रुओं में परस्पर विरोध उत्पन्न करना । भेदनीति ।

५. किस्म । प्रकार ।

६. भिड़ना । जुटना । मिलना ।

७. नदियों का संगम या नदी समुद्र का संगम ।

८. तोड़ना । टुकड़े टुकड़े करना (को॰) ।

९. एकीभवन । मिलाप । मिश्रण (को॰) ।

१०. विकसित होना । खिलना (को॰) ।

११. सारूप्य । साम्य । एकरूपता (को॰) ।

१२. मुष्टि- बंध । मुट्ठी बाँधना (को॰) ।