सयोग
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]सयोग संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. दो वस्तुओं का एक में या एक साथ होना । मेल । मिलान । मिलावट । मिश्रण ।
२. समागम । मिलाप । विशेष—यह श्रृंगार रस के दो भेदों में से एक है । इसी को संभोग श्रृंगार भी कहते हैं ।
३. लगाव । संबंध ।
४. सहवास । स्त्री पुरुष का प्रसंग ।
५. विवाह संबंध ।
६. दो राजाओं की किसी बात के लिये संधि ।
७. किसी विषय पर भिन्न व्यक्तियों का एकमत होना ।
सयोग संज्ञा पुं॰ [सं॰] मेल । मिलाप । संयोग । संगम [को॰] ।