सामग्री पर जाएँ

सरना

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

सरना ^१ क्रि॰ अ॰ [सं॰ सरण (=चलना, सरकना)]

१. चलना । सरकना । खिसकना ।

२. हिलना । डोलना ।

३. काम चलना । पूरा पड़ना । जैसे, — इतने में काम नहीं सरेगा ।

४. संपादित होना । किया जाना । निबटना । जैसे, — काम सरना ।

५. निर्वाह होना । गुजारा होना । निभना ।

६. दे॰ 'सड़ना' ।

७. खत्म होना । बीत जाना । समाप्त होना । उ॰— बीतै जाम बोलि तब आयौ, सुनहु कंस तव आइ सरयौ । — सूर॰ १० ।५९ ।