सरपत
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]सरपत संज्ञा पुं॰ [सं॰ शरपत्र] कुश की तरह की एक घास । विशेष— इसमें टहनियाँ नहीं होतीं बहुत पतली (आधे जौ भर) और हाथ दो हाथ लंबी पत्तियाँ ही मध्य भाग से निकलकर चारों ओर घनी फैली रहती हैं । इसके बीच से पतली छड़ निकलती है जिसमें फूल चलगते हैं । यह घास छप्पर आदि छाने के काम में आती है ।