सामग्री पर जाएँ

सरहटी

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

सरहटी संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ सर्पक्षी] सर्पक्षी नाम का पौधा । नकुलकंद । विशेष—यह पौधा दक्षिण के पहाड़ों, आसाम, बरमा और लंका आदि में बहुत होता है । इसके पत्ते समवर्ती, २ से ५ इंच तक लंबे तथा १ से १ । । इंच तक चौड़े, अंडाकार, अनीदार और नुकीले होते है । टहनियों के अंत में छोटे छोटे सफेद रंग के पल आते हैं । इसके बीज बारीक तथा तिकोने होते हैं । सरहटी स्वाद में कुछ खट्टी और कड़वी होती है । कहते हैं कि जब साँप और नेवले में युद्ध होता है, तब नेवला अपना विष उतारने के लिये इसे खाता है । इसी से हिंदुस्तान और सिहल आदि में इसकी जड़ साँप का विष उतारने की दवा समझी जाती है । इसकी छाल, पत्ती और जड़ का काढ़ा पुष्ट होता है और पेट के दर्द में भी दिया जाता है ।