सरिवन
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]सरिवन संज्ञा पुं॰ [सं॰ शालपर्ण] शालपर्ण नाम का पौधा । त्रिपर्णी अंशुमती । विशेष—यह क्षुप जाति की वनौषधि है और भारत के प्रायः सभी प्रांतों में होती है । इसकी ऊँचाई तीन चार फुट होती है । यह जंगली झाड़ियों में पाई जाती है । इसका कांड सीधा और पतला होता है । पत्ते बेल के पत्तों की भाँति एक सींके में तीन तीन होते हैं । ग्रीष्म ऋतु को छोड़ प्रायः सभी ऋतुओं में इसके फल फूल देखे जाते हैं । फूल छोटे और आसमानी रंग के होते हैं । फलियाँ चिपटी, पतली और प्रायः आध इंच लंबी होती हैं । सरिवन औषध के काम में आती है ।