सहजमित्र
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]सहजमित्र संज्ञा पुं॰ [सं॰] स्वभाविक मित्र । विशेष—शास्त्रों में भानजा, मौसेरा भाई और फुफेरा भाई सहज- मित्र और वैमात्रेय तथा चचेरे भाई सहज शत्रु बताए गए हैं । भानजे आदि से संपत्ति का कोई संबंध नहीं होता; इसी से ये सहज मित्र हैं । परंतु चचेरे भाई संपत्ति के लिये झगड़ा कर सकते हैं, इससे वे सहज शत्रु कहे गए हैं ।
सहजमित्र प्रकृति संज्ञा पुं॰ [सं॰] वह राजा जो विजेता का पड़ोसी, कुलीन तथा स्वभाव से ही मित्र हो ।