सहण्डुक
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]सहंडुक संज्ञा पुं॰ [सं॰ सहण्डुक] एक प्रकार का मांस का रसा या शोरबा । विशेष—बकरे आदि पशुओं के मांसभरे अंगों के टुकड़ों को धोकर घी में हींग आदि का तड़का देकर धीमी आँच में भून ले । अनंतर उसे छानकर पानी, नमक, मसाला आदि डाले और पक जाने पर उतार ले । भावप्रकाश में यह शोरबा शुक्रवर्धक, बलकारक, रुचिकर, अग्निदीपक, त्रिदोष शांति के लिये श्रेष्ठ और धानुपोषक बताया गया है ।