सहदेई
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]सहदेई संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ सहदेवी] क्षुप जाति की एक वनौषधि जो पहाड़ी भूमि में अधिक उपजती है । विशेष—यह तीन चार फुट ऊँचि होती है । इसके पत्ते बथुए के पत्तों के समान होते हैं । वर्षा ऋतु में यह उगती है । बढ़ने के साथ साथ इसके पत्ते छोटे होते जाते हैं । पत्तों की जड़ में फूलों की कलियाँ निकलती हैं । ये फूल बरियारे के फूलों की भाँति पीले रंग के होते हैं । इसके पौधे चार प्रकार के पाए जाते हैं ।