सामग्री पर जाएँ

सहदेवा

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

सहदेवा संज्ञा स्त्री॰ [सं॰]

१. सहदेई । पीतपुष्पी । विशेष दे॰ 'सहदेई' ।

२. बरियारा । बला ।

३. दंडोत्पल ।

४. अनंतमूल । शारिवा ।

५. सहहँटी । सर्पाक्षी ।

६. प्रियंगु ।

७. नील ।

८. सोनबली नामक वनस्पति जो भारतवर्ष में प्रायः सभी प्रांतों में पाई जाती है । विशेष—यह क्षुप जाति की वनस्पति है । इसकी ऊँचाई दो फुट तक होती है । इसकी डंड़ी के नीचे के भाग में पत्ते नहीं होते । पत्ते दो से चार इंच तक चौड़े, गोल और सिरे पर कुछ तिकोने होते है । इनकी डंडियाँ १-२ इंच लंबी होती हैं । फूल छोटे होते हैं । यह वनस्पति औषध के काम में आती है ।

९. भागवत के अनुसार देवक की कन्या और वसुदेव की पत्नी का नाम ।