सहिजन
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]सहिजन संज्ञा पुं॰ [सं॰ शोभाञ्जन] एक प्रकार का बड़ा वृक्ष जो भारत के प्राय: सभी प्रांतों में उत्पन्न होता है, पर अवध में अधिक देखा जाता है । शोभांजन । मुनगा । विशेष—इसकी पाल मोटी होती है, पर लकड़ी अधिक कड़ी नहीं होती । पत्ते गुलतुर्रा के पत्तों की तरह होते हैं । कर्तिक मास से वसंत ऋतु के आरंभ तक इसमें फूल रहते हैं । इसके फूल एक इंच के घेरे में गोलाकार सफेद रंग के होते हैं और बहुत से एक साथ गुच्छे में लगते हैं । इसके फल दस इंच से बीस इंच लंबी फलियों के आकार के होते हैं जिनकी मोटाई एक अंगुल से अधिक नहीं होती । ये फल तरकारी के काम में आते हैं । इसके बीज सफेद रंग के और तिकोने होते हैं । बीजों से उत्पन्न होने के अतिरिक्त यह डाल लगा देने से भी लग जाता है और शीघ्र फलने लगता है । यह ओषधि के काम में भी लाया जाता है । कहीं कहीं नीले रंग के फूलोंवाला सहिजन भी पाया जाता है ।