साँट
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]साँट ^१ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ सट से अनु॰]
१. छड़ी । साँटी । पतली कमची ।
२. कोड़ा ।
३. शरीर पर का वह लंबा गहरा दाग जो कोड़े या बेंत का आघात पड़ने से होता है । क्रि॰ प्र॰—उभड़ना ।—पड़ना ।—लगना । उ॰—है मोरि सखियाँ लागलि गुरु के साँट भइलि मनभावन ।—गुलाल॰, पृ॰ ४९ ।
साँट ^२ संज्ञा स्त्री॰ [देश॰?] लाल गदहपूरना ।
साँट पु ^३ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ सटना] लगाव । मिलान । लपेट । उ॰— गगन मंडल में रास रचो लगी दृष्टि रुप कै साँट ।—भीखा॰ श॰, पृ॰ १९ ।