सामग्री पर जाएँ

साँभर

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

साँभर ^१ संज्ञा पुं॰ [सं॰ सम्भल या साम्भल]

२. राजपूताने की एक झील जहाँ का पानी बहुत खारा है । इसी झील के पानी से साँभर नमक वनाया जाता है ।

२. उक्त झील के जल से बनाया हुआ नमक ।

३. भारतीय मृगों की एक जाति । विशेषइस जाति का मृग बहुत बड़ा होता है । इसके कान लंबे होते हैं और सींग बारहसिंगोंकी सींगों के समान होते हैं । इसकी गरदन पर बड़े बड़े बाल होते हैं । अक्तूबर के महीने में यह जोड़ा खाता है ।

साँभर † ^२ संज्ञा पुं॰ [सं॰ सम्बल या सम्भार] मार्ग के लिये साथ में लिया हुआ जलपान भोजन । संबल । पाथेय । उ॰—जावत अहहिं कसल अरकाना । साँभर लेहु दुरि है जाना ।—जायसी (शब्द॰) ।