सामने
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]सामने क्रि॰ वि॰ [सं॰ सम्मुख, प्रा॰ सम्मुहे, पु॰ हिं॰ सामुहे]
१. संमुख । समक्ष । आगे ।
२. उपस्थिति में । मौजूदगी में । जैसे— तुम्हारे सामने उन्हें कौन पूछेगा ।
३. सीधे । आगे । जैसे,— सामने जाने पर एक मोड मिलेगा ।
४. मुकाबले में । विरुद्ध ।