सामग्री पर जाएँ

सामुद्र

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

सामुद्र ^१ संज्ञा पुं॰ [सं॰]

१. समुद्र से निकला हुआ नमक । वह नमक जो समुद्र के खारे पानी से निकाला जाता है ।

२. समुद्र- फेन ।

३. वह व्यापारी जो समुद्र के द्वारा दूसरे देशों में जाकर व्यापार करता हो ।

४. नारियल ।

५. जहाजी । नाविक । माँझी (को॰) ।

६. एक प्रकार का मच्छड़ । सूश्रुत के अनुसार सामुद्र, परिमंडल, हस्तिनाशक, कृष्ण और पर्वतीय इन पाँच मच्छड़ों में से एक (को॰) ।

७. करण और वेश्या से उत्पन्न संतति । एक जातिविशेष (को॰) ।

८. समुद्र की एक कन्या जो प्राचिनवर्हिष् की पत्नी थी (को॰) ।

९. आश्विन मास की वर्षा- विशेष का जल (को॰) ।

१०. शरीर में होनेवाले चिह्न या लक्षण आदि जिन्हें देखकर शुभाशुभ का विचार किया जाता है । विशेष दे॰ 'सामुद्रिक' ।

सामुद्र ^२ वि॰

१. समुद्र से उत्पन्न । समुद्र से निकला हुआ ।

२. समुद्र संबंधी । समुद्र का ।