सामग्री पर जाएँ

साम्प्रतिक

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

सांप्रतिक वि॰ [सं॰ साम्प्रतिक] [वि॰ स्त्री॰ सांप्रतिकी]

१. वर्तमान काल से संबंध रखनेवाला । वर्तमानकालिक । इस समय का । आधुनिक । उ॰—संपादकीय प्रबंध वा प्रेरित पत्र आदि सांप्रतिक पत्रों में प्रकाशित होने की चाल चल रही है ।— प्रेमघन॰, भा॰ २, पृ॰ २९४ ।

२. वर्तमानजीवी । आधुनिक काल की सीमा में रहनेवाला (व्यक्ति) । उ॰—पर जब उनके जीवनबोध ने अपनी परमिति को छू लिया तो सांप्रतिकों को उनका स्थान ग्रहण करते देर न लगी ।—बंदनवार (भू॰), पृ॰ १७ ।

३. उचित । योग्य । ठीक । उपयुक्त (को॰) ।