सारद
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]सारद पु ^१ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ शारदा] सरस्वती । शारदा । उ॰—सुक से मुनी सारद सेवकता चिरजीवन लोमस ते अधिकाने । ऐसे भए तो कहा तुलसी जो पै राजिवलोचन राम न जाने ।—तुलसी (शब्द॰) ।
सारद ^२ वि॰ [सं॰ शरद> शारद] शारदीय । शरद संबधी । उ॰— सोहति धोती सेत में, कनक बरन तन बाल । सारद बारद बीजुरी, भा रद कीजत लाल ।—बिहारी (शब्द॰) ।
सारद ^३ संज्ञा पुं॰ [सं॰ शरद] शरद ऋतु ।