सारस्वत
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]सारस्वत ^१ संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. दिल्ली के उत्तरपश्चिम का वह भाग जो सरस्वती नदी के तट पर है और जिसमें पंजाब का कुछ भाग संमिलित है । (प्राचीन आर्य पहले यहीं आकर बसे थे और इसे बहुत पवित्र समझते थे । सारस्वत प्रदेश ।
२. इस देश के निवासी ब्राह्मण ।
३. सरस्वती नदी के पुत्र एक मुनि का नाम ।
४. एक प्रसिद्ध व्याकरण ।
५. बिल्वदंड ।
६. वैद्यक में एक प्रकार का चूर्ण जिसके सेवन से उन्माद, वायुजनित विकार तथा प्रमेह आदि रोगों का दूर होना माना जाता है ।
७. वैद्यक में एक प्रकार का औषधयुक्त धृत जो पुष्टिकारक माना जाता है ।
८. एक कल्प का नाम (को॰) ।
९. वक्तृत्व । वाग्मिता (को॰) ।
१०. दे॰ 'सारस्वत' कल्प (को॰) ।
सारस्वत ^२ वि॰
१. सरस्वती (वाग्देवी) संबंधी । सरस्वती का ।
२. वाक्पटु । वाग्मी । विद्वान् (को॰) ।
३. सरस्वती नदी संबंधी (को॰) ।
४. सारस्वत देश का ।