सामग्री पर जाएँ

सिंगिया

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

सिंगिया संज्ञा पुं॰ [सं॰ श्रृङ्गिक] एक प्रसिद्ध स्थावर विष । विशेष—इसका पौधा अदरक या हल्दी का सा होता है और सिक्किम की ओर नदियों के किनारे की कीचड़वाली जमीन में उगता है । इसकी जड़ ही विष होती है, जो सूखने पर सींग के आकार की दिखाई पड़ती है । लोगों का विश्वास है कि यह विष यदि गाय की सीग में बाँध दिया जाय, तो उसका दूध रक्त के समान लाल हो जाय । यह कुछ आयुर्वेदिक दवाओं में प्रयुक्त होता है ।

सिंगिया † संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ श्रृङिगका, प्रा॰ सिंगिया] पिचकारी । फुहारा [को॰] ।