सामग्री पर जाएँ

सिकन्दरा

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

सिकंदरा संज्ञा पुं॰ [फा़॰ सिकंदरा] रेल की लाइन के किनारे ऊँचे खंभे पर लगा हुआ हाथ या डंडा जो आती हुई गाड़ी की सूचना देता है । सिगनल । विशेष—कथा प्रसिद्ध है कि सिकंदर बादशाह जब सारी दुनिया जीतकर समुद्र पर भ्रमण करने गया, तब बड़वानल के पा स पहुँचा । वहीं उसने जहाजियों को सावधान करने के लिये खंभे के ऊपर एक हिलता हुआ हाथ लगवा दिया जो उधर जानेवाले यात्रियों को बराबर मना करता रहता है और 'सिकंदरी भुजा' कहलाता है । इसी कहानी के अनुसार लोग सिगनल को भी 'सिकंदरा' कहने लगे ।