सिझाना
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]सिझाना क्रि॰ अ॰ [सं॰ सिद्ध, प्रा॰ सिज्झ + हिं॰ आना (प्रत्य॰)]
१. आँच पर गलाना । पकाकर गलाना ।
२. पकाना । राँधना । उबालना ।
३. मिट्टी को पानी देकर पैर से कुचल और साफ करके बरतन बनाने योग्य बनाना ।
४. शरीर को तपाना या कष्ट देना । तपस्या करना । उ॰—लेत घूँट भरि पानि सु रस सुरदानि रिझाई । पपीहरयो तप साधि जपी तन तपन सिझाई ।—सुधाकर (शब्द॰) ।
५. रासायनिक प्रक्रिया द्वारा पकाना । विशेष दे॰ 'चमड़ा सिझाना' ।