सिप्पा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]सिप्पा संज्ञा पुं॰ [देश॰]
१. निशाने पर किया हुआ वार । लक्ष्य- बेध ।
२. कार्य साधन का उपाय । डौल । युक्ति । तदबीर । टिप्पस । क्रि॰ प्र॰—लगना ।—लगाता । मुहा॰—सिप्पा लड़ना या भिड़ना = (१) युक्ति या तदबीर होना । अभिसंधि होना । (२) युक्ति सफल होना । इधर उधर की कोशिश कामयाब होना । सिप्पा भिड़ाना या लड़ाना = युक्ति या तदबीर करना । लोगों से मिलकर उन्हें कार्यसाधन में सहायक बनाना । इधर उधरकर कहसुनकर कोशिश करना । जैसे—जगह के लिये उसने बहुत सिप्पा लड़ाया पर न मिली ।
३. डौल । सूत्रपात । प्रारंभिक कार्रवाई । मुहा॰—सिप्पा जमाना = डौल खड़ा करना । किसी काम की नींव देना । किसी कार्य के अनुकूल परिस्थिति उत्पन्न करना । भूमिका बाँधना ।
४. रंग । प्रभाव । धाक । क्रि॰ प्र॰—जमना ।—जमाना ।