सियाहगोश
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]सियाहगोश संज्ञा पुं॰ [फा़॰]
१. काले कानवाला ।
२. बिल्ली की जाति का एक जंगली जानवर । बनबिलाव । विशेष—इसके अंग लंबे होते हैं, पूँछ पर बालों का गुच्छा होता है और रंग भूरा होता है । खोपड़ी छोटी और दाँत लंबे होते हैं । कान बाहर की ओर काले और भीतर की ओर सफेद होते हैं । इसकी लंबाई प्रायः ४० इंच होती है । यह घास की झाड़ियों में रहता और चिड़ियों को मारकर खाता है । इसकी कुदान पाँच से छह फुट तक की होती है । यह सारस और तीतर का शत्रु है । यह बड़ी सुगमता से पाला और चिड़ियों का शिकार करने के लिये सिखाया जा सकता है । इसे अमीर लोग शिकार के लिये रखते हैं ।