सीङ्क
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]सींक संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ इषीका]
१. मूँज या सरपत की जाति के एक पौछे के बीच का सीधा पतला कांड जिसमें फूल या घूआ लगता है । मूँज आदि की पतली तीली । उ॰—सींक धनुष हित सिखन सकुचि प्रभु लीन । मुदित माँगि इक धनुही नृप हँसि दीन ।—तुलसी (शब्द॰) । विशेष—इस कांड का घेरा मोटी सूई के बराबर होता है और यह कई कामों में आता है । बहुत सी तीलियों को एक में बाँधकर झाड़ू बनाते हैं ।
२. किसी तृण का सूक्ष्म कांड । किसी घास का महीन डंठल ।
३. किसी घास फूस के महीन डंठल का टुकड़ा । तिनका ।
४. शंकु । तीली । सूई की तरह पतला लंबा खंड ।
५. नाक का एक गहना । लौंग । कील । उ॰—जटित नीलमनि जगमगति सींक सुहाई नाक । मनौ अली चंपक कली बसि रस लेत निसाँक ।—बिहारी (शब्द॰) ।
६. कपड़े पर की खड़ी महीन धारी ।