सीताकुण्ड
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]सीताकुंड संज्ञा पुं॰ [सं॰ सीताकुण्ड] वह कुंड जो सीता देवी के संबंध से पवित्र तीर्थ माना जाता हो । विशेष—इस नाम के अनेक कुंड और झरने भारतवर्ष में प्रसिद्ध हैं । जैसे,—(१) मुगेर से ढा़ई कोस पर गरम पानी का एक कुंड है । इसके विषय में प्रसिद्ध है कि जब देवताओं ने सीता जी की पूजा नहीं स्वीकार की, तब वे फिर अग्निपरीक्षा के लिये अग्निकुंड में कूद पड़ीं । आग चट बुझ गई और उसी स्थान पर पानी का एक सोता निकल आया । (२) भागलपुर जिले में मंदार पर्वत पर एक कुंड । (३) चंपारन जिले में मोतिहारी से छह कोस पूर्व एक कुंड । (४) चटगाँव जिले में एक पर्वत की चोटी पर एक कुंड । (५) मिरजापूर जिले में विंध्याचल के पास एक झरना और कुंड ।