सुकण्ठ
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]सुकंठ ^१ वि॰ [सं॰ सुकण्ठ]
१. जिसका कंठ सुंदर हो ।
२. जिसका स्वर मीठा हो । सुरीला । उ॰—द्वारे ठाढ़े हैं द्विज बावन । चारौं वेद पढ़त मुख आगर अति सुकंठ सुर गावन । सूर॰, ८ ।१३ ।
सुकंठ ^२ संज्ञा पुं॰ रामचंद्र के सखा, सुग्रीव । उ॰ - बालि से बीर विदारि सुकंठ थप्यौ हरषे सुर बाजन बाजे । पल में दल्यौ दासरथी दसकंधर लंक विभीषण राज बिराजे ।—तुलसी (शब्द॰) ।