सुकर्मा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]सुकर्मा ^१ संज्ञा पुं॰ [सं॰ सुकर्मन्]
१. विष्कंभ आदि सत्ताईस योगों में से सातवाँ योग । विशेष—ज्योतिष में यह योग सब प्रकार के कार्यों के लिये शुभ माना गया है और कहा गया है कि जो बालक इस योग में जन्म लेता है, वह परोपकारी, कलाकुशल, यशस्वी, सत्कर्म करनेवाला और सदा प्रसन्न रहनेवाला होता है ।
२. उत्तम कर्म करनेवाला मनुष्य ।
३. विश्वकर्मा ।
४. विश्वामित्र ।
सुकर्मा ^२ वि॰
१. सत्कार्य करनेवाला । सुकर्मी । पुण्यात्मा ।
२. सक्रिय । कार्यकुशल [को॰] ।