सुकेशि
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]सुकेशि संज्ञा पुं॰ [सं॰] विद्युत् केश राक्षस का पुत्र तथा माल्यवान, सुमाली और माली नामक राक्षसों का पिता । विशेष—कहत हैं, जब इसका जन्म हुआ था, तब इसकी माता इसे मंडर पर्वत पर छोड़कर अपने पति के साथ विहार करने चली गई थी । उस समय पार्वती के कहने पर महादेव जी ने इसे चिरजीवी होने और आकाश में गमन करने का वरदान दिया था । पीछे से इसने एक गंधर्व कन्या के साथ विवाह किया था, जिससे उक्त तीनों पुत्र हुए थे । इन्हीं पुत्रों से राक्षसों का वंश चला था ।