सुखपाल
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]सुखपाल संज्ञा पुं॰ [सं॰ सुख + पाल (की)] एक प्रकार की पालकी जिसका ऊपरी भाग शिवाले के शिखर का सा होता है । उ॰—(क) सुखपाल और चंडोलों पर और रथों पर जितनी रानियाँ और महारानी लक्ष्मीवास पीछे चली आती थीं ।— शिवप्रसाद (शब्द॰) । (ख) घोड़न के रथ दोइ दिए जरबाफ मढ़ी सुखपाल सुहाई ।—रघुनाथ (शब्द॰) । (ग) हम सुखपाल लिए खड़े हाजिर लगन कहार । पहुँचायौ मन मजिल तक तुहिं लै प्रान अधार ।—रतनहजारा (शब्द॰) ।