सुघराई
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]सुघराई संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ सुघड़+आई (प्रत्य॰)]
१. दे॰ 'सुघड़ई' । उ॰—(क) काम नाश करने के कारण जिन्हैं मोहै सुघराई । ऐसे शिव को किया चाहती है अपना पति सुखदाई ।—महावीरप्रसाद (शब्द॰) । (ख) सुघराई सुकाम विरंचि की है, तिय तेरे नितंबनि की छबि में ।—सुंदरीसर्वस्व (शब्द॰) ।
२. संपूर्ण जाति की एक रागिनी जिसके गाने का समय दिन में १० से १६ दंड तक है ।
सुघराई कान्हड़ा संज्ञा पुं॰ [हिं॰ सुघराई+कान्हड़ा] संपुर्ण जाति का एक राग जिसमें सब शुद्ध स्वर लगते हैं ।
सुघराई टोड़ी संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ सुघराई+टोड़ी] संपूर्ण जाति की एक रागिनी ।