सामग्री पर जाएँ

सुचित

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

सुचित ^१ वि॰ [सं॰ सुचित्त]

१. जो (किसी काम से) निवृत्त हो गया हो । उ॰—(क) ऐसी आज्ञा कर यमराज जब सुचित भए, तब नारद मुनि ने फिर उनसे पूछा कि किस कारण से तुम इहाँ से भाग गए सो मुझसे कहो ।—सदल मिश्र (शब्द॰) । (ख) अतिथि साधु यति सबनि खवाई । मै हूँ सुचित भई पुनि खाई ।—रघुराज (शब्द॰) ।

२. निश्चिंत । चिंतारहित । बेफिक्र ।

३. धान्य धन से युक्त । संपन्न । सुखी ।

४. एकाग्र । स्थिर । सावधान । उ॰—(क) सुचित सुनहु हरि सुजस कह बहुरि भई जो बात ।—गिरिधरदास (शब्द॰) । (ख) इहि विधान एकादशी करै सुचित चित होई ।—गिरिधरदास (शब्द॰) ।

सुचित ^२ वि॰ [सं॰ शुचि] पवित्र । शुद्ध (क्व॰) ।