सामग्री पर जाएँ

सुजन

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

सुजन ^१ संज्ञा पुं॰ [सं॰]

१. सज्जन । सत्पुरुष । भलामानस । भला आदमी । शरीफ ।

२. इंद्र के सारथी का नाम (को॰) ।

सुजन ^२ वि॰

१. भला । अच्छा ।

२. दयालु । परोपकारी [को॰] ।

सुजन ^३ संज्ञा पुं॰ [सं॰ स्वजन, प्रा॰ सुजन] परिवार के लोग । आत्मीय जन । उ॰—(क) माँगत भीख फिरत घर घर ही सुजन कुटुंब वियोगी ।—सूर (शब्द॰) । (ख) हरषित सुजन सखा त्रिय बालक कृषण मिलन जिय भाए ।—सूर (शब्द॰) । (ग) रामराज नहिं कोऊ रोगी । नहि दुरभिक्ष न सुजन वियोगी ।—पद्माकर (शब्द॰) ।