सामग्री पर जाएँ

सुदर्शना

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

सुदर्शना ^१ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰]

१. सोमवल्ली । चक्रांगी । मधुपर्णिका । विशेष—यह क्षुप जाति की वनस्पति है । यह रोएँदार होती है । पते तीन से छह इंच के घेरे में गोलाकार तथा त्रिकोणाकार से होते हैं । इसमें गोल फूलों के गुच्छे लगते हैं जिनका रंग नारंगी का सा होता है वैद्यक के अनुसार इसका गुण मधुर, गरम और कफ, सूजन तथा वातरक्त दूर करनेवाला है ।

२. एक प्रकार की मदिरा ।

३. एक गंधर्वी का नाम ।

४. पद्मम- सरोवर ।

५. जंबू वृक्ष ।

६. इंद्रपुरी । अमरावती ।

७. शुक्ल पक्ष की रात्री ।

८. आज्ञा । आदेश । हुक्म ।

९. सुंदर स्त्री । प्रियदर्शना स्त्री (को॰) ।

१०. स्त्री । औरत । नारी (को॰) ।

११. एक प्रकार की औषध ।

सुदर्शना ^२ वि॰ स्त्री जो देखने में सुदर हो । सुंदरी ।