सामग्री पर जाएँ

सुदामा

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

सुदामा ^१ संज्ञा पुं॰ [सं॰ सुदामन्]

१. एक दरिद्र ब्राह्मण जो श्रीकृष्ण का सहपाठी और परम सखा था और जिसे पीछे श्रीकृष्ण ने ऐश्वर्यवान् बना दिया था ।

२. श्रीकृष्ण का एक गोपसखा ।

३. कंस का एक माली जो श्रीकृष्ण से उस समय मथुरा में मिला था, जब वे कंस के बुलाने से वहाँ गए थे ।

४. एक पर्वत ।

५. इंद्र का हाथी । ऐरावत ।

६. समुद्र । सागर ।

७. मेघ । बादल ।

८. एक गंधर्व का नाम ।

सुदामा ^२ संज्ञा स्त्री॰

१. स्कंद की एक मातृका ।

२. रामायण के अनुसार उत्तर भारत की एक नदी का नाम ।

सुदामा ^३ वि॰ उत्तम रूप से दान करनेवाला । खूब देनेवाला ।