सामग्री पर जाएँ

सुदेश

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

सुदेश ^१ संज्ञा पुं॰ [सं॰]

१. सुंदर देश । उत्तम देश । अच्छा मुल्क ।

२. उपयुक्त स्थान । उचित स्थान । उ॰—छूटि जात लाज तहाँ भूषण सुदेश केश टूट जात हार सब मिटत श्रृंगार है ।—भूषण (शब्द॰) ।

सुदेश ^२ वि॰ सुंदर । उ॰—(क) श्याम सुंदर सुदेश पीत पट शीश मुकुट उर माला । जनु घन दामिनि रवि तारागण उदित एक ही काला ।—सूर (शब्द॰) । (ख) लटकन चारु भृकुटिया टेढ़ी मेढ़ी सुभग सुदेश सुभाए ।—तुलसी (शब्द॰) । (ग) सीय स्वयंवरु जनकपुर मुनि सुनि सकल नरेश । आए साज समाज सजि भूषन वसन सुदेश ।—तुलसी (शब्द॰) ।

सुदेश ^३ संज्ञा पुं॰ [सं॰ स्वदेश] अपना देश । स्वदेश ।