सुभौम
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]सुभौम संज्ञा पुं॰ [सं॰] जैनियों के एक चक्रवर्ती राजा का नाम जो कार्तवीर्य का पुत्र था । विशेष—जेन हरिवंश में लिखा है कि जब परशुराम ने कार्तवी- र्यार्जुन का वध किया, तब कार्तवीर्य की पत्नी अपने बच्चे सुभौम को लेकर कुशिकाश्रम में चली गई और वहीं उसका लालन पालन तथा शिक्षा दीक्षा हुई । बड़े होने पर सुभौम ने अपने पिता के वध का बदला लेने के लिये २० बार पृथ्वी को ब्राह्मणशून्य किया और इस प्रकार क्षत्रियों का प्राधान्य स्थापित किया ।