सामग्री पर जाएँ

सुमित्र

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

सुमित्र ^१ संज्ञा पुं॰ [सं॰]

१. श्रीकृष्ण के एक पुत्र का नाम ।

२. अभिमन्यु के सारथि का नाम ।

३. मगध का एक राजा जो अर्हत् सुव्रत का पिता था ।

४. गद के एक पुत्र का नाम ।

५. श्याम का एक पुत्र ।

६. शमीक का एक पुत्र ।

७. वृष्णि का एक पुत्र ।

८. इक्ष्वाकु वंश के अंतिम राजा सुरथ के पुत्र का नाम ।

९. एक दानव का नाम ।

१०. सौराष्ट्र के अंतिम राजा का नाम । विशेष— कर्नल टाड के अनुसार ये विक्रमादित्य के समसामयिक थे । इन्हों ने राजपुताने में जाकर मेवाड़ के राणा वंश की स्थापना की थी । भागवत में इनका उल्लेख है ।

११. अच्छा मित्र । सन्मित्र । वफादार दोस्त (को॰) ।

सुमित्र ^२ वि॰ उत्तम मित्रोवाला ।