सामग्री पर जाएँ

सुरवस

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

सुरवस संज्ञा पुं॰ [देश॰] जुलाहों की वह पतली हलकी छड़ी,पतला बाँस या सरकंडा जिसका व्यवहार ताना तैयार करने में होता है । विशेष—ताना तैयार करने के लिये जो लकड़ियाँ जमीन में गाड़ी जाती हैं, उनमें से दोनों सिरों पर रहनेवाली लकड़ियाँ तो मोटी और मजबूत होती हैं जिन्हें 'पारिया' कहते हैं; और इनके बीच में थोड़ी दूर पर जो चार चार पतली लकड़ियाँ एक साथ गाड़ी जाती हैं, वे 'सुरवस' या 'सुरत' कह- लाती हैं ।