सुरसती
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]सुरसती पु संज्ञा पुं॰ [सं॰ सरस्वती]
१. सरस्वती । उ॰— उर उर- वी सुरसरि सुरसती जमुना मिलहिं प्रयाग जिमि ।—गि॰ दास (शब्द॰) ।
२. एक प्रकार की नाव । विशेष—यह नाव तीस हाथ लंबी होती है और इसका आगा तथा पीछा आठ हाथ चौड़ा होता है । इस नाव के पेंदे में एक कुंड बना रहता है जिसमें उतरकर लोग स्नान कर सकते हैं ।