सुलक्षण
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]सुलक्षण ^१ वि॰ [सं॰]
१. शुभ लक्षणों से युक्त । अच्छे लक्षणोंवाला ।
२. भाग्यवान् । किस्मतवर ।
सुलक्षण ^२ संज्ञा पुं॰
१. शुभ लक्षण । शुभ चिह्न ।
२. एक प्रकार का छंद जिसके प्रत्येक चरण में १४ मात्राएँ होती हैं और सात मात्राओं के बाद एक गुरु, एक लघु और तब विराम होता है ।